रक्षा बंधन' से आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' के क्लैश पर बोले अक्षय कुमार, कह दी ये बड़ी बात
अक्षय कुमार ने बीते दिन दिल्ली में अपनी अपकिंग फिल्म 'रक्षा बंधन' का ट्रेलर लॉन्च किया। इस दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट एक साथ नजर आई। साथ ही सभी ने पैपराजी के सवालों के खुलकर जवाब भी दिए। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक बार फिर से अपनी अपकमिंग फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर छाने के लिए तैयार है। बीते दिन अक्षय ने दिल्ली में 'रक्षा बंधन' का ट्रेलर लॉन्च किया। आनंद एल राय के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में अक्षय के साथ-साथ भूमि पेडनेकर, सादिया खतीब, शाहजमीन कौर, दीपिका खन्ना और स्मृति श्रीकांत भी नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय ने सभी के सवालों के जवाब भी दिए। अक्षय से पूछा गया कि उनकी और आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' एक ही दिन रिलीज होने वाली है, ऐसे में उनकी फिल्म पर इसका क्या असर पड़ेगा? इस सवाल का जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि - "यह टकराव नहीं है। यह एक साथ आने वाली दो अच्छी फिल्मों के बारे में है। और यह एक बड़ा दिन है, लोगों की छुट्टियां होंगी। यह रक्षा बंधन का समय है।" अक्षय ने आगे कहा कि - कोविड के कारण, कई फिल्में रिलीज ...